Followers

Tuesday, February 11, 2014

वेलेन्टाइन डे और महिलाओं से प्रेम भाव- वन बिलियन राइजिंग

प्रेम यह अढाई अखर अधिकतर लोगों के दिल में एक प्रकार का प्रेम भाव ही जगाता है। स्त्री-पुरूष के बीच का प्रेम और वह भी युवाओं के बीच। अपने संत वेलेन्टाइन का प्रेम इतना सीमित नहीं था। फिर भी आज जहां देखो, वेलेन्टाइन डे यानी कि युवा दिलों की धड़कन की बात। और यह एक काफी अच्छा मार्केटिंग फंडा बन गया है।
दुनिया के महिला संगठनों ने भी वेलेन्टाइन डे को महिलाओं के प्रति हिंसा से निपटने के एक कारगर शस्त्र के रूप मे अपना लिया है। पिछले दो वर्षों की तरह इस वर्ष भी वेलेन्टाइन डे पर पुरुषों में महिलाओं के प्रति सम्मान और समानता का भाव जगाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। शायद वेलेन्टाइन डे से बेहतर और कोई दिवस नहीं हो सकता पुरुषों की सोच बदलने के लिए कि महिलाएं किसी भी प्रकार की हिंसा का साधन नही होनी चाहिएं।
इस अभियान का मानना है कि दुनिया में हर तीसरी महिला किसी ना किसी प्रकार की हिंसा का शिकार होती है। इस प्रकार 100 करोड़ महिलाएं अर्थात वन बिलियन महिलाएं। उनकी हिंसा के प्रतिकार की आवाज - वन बिलियन राइजिंग। दुनिया के 200 से अधिक देशों में वेलेन्टाइन डे मतलब वन बिलियन राइजिंग।
अहमदाबाद में इस दिन पर 5000 से अधिक लोगों के प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। शहर के बीच विक्टोरिया गार्डन से शुरू हो यह जुलूस सरदारबाग जाएगा, नाचते गाते । थीम है हमें न्याय चाहिए।
यह एक अच्छी बात है कि इस प्रकार का एक वैश्विक स्तर का कार्यक्रम हो रहा है, पर बाकी के 364 दिनों का क्या? जरूरत है कि हम हर दिन को प्रेम का दिन बनाएं।

No comments:

Post this story to: Del.icio.us | Digg | Reddit | Stumbleupon