Followers

Sunday, August 26, 2012

गुजरात के चार जुबली युवा

हर वर्ष गुजरात से सैंकड़ो छात्र पढ़्ने के लिये विदेश जाते हैं. इसमे कई को स्कोलरशिप भी प्राप्त करते हैं. पर इस बार चार युवा अलग प्रकार की स्कोलरशिप पर उच्च अभ्यास के लिये विदेश जा रहे है. यह है जुबली स्कोलरशिप जो केवल इस वर्ष दी गई है. महारानी की डायमंड जुबले और लंदन ओलम्पिक के अवसर पर यह विशेष स्कोलरशिप दी जा रही है.
पूरे भारत में से ६० युवाओं को उच्च अभ्यास के लिये यह स्कोलरशिप दी जा रही है. इसकी घोषणा मार्च मे की गै थी. कुल २३०० युवाओं ने इसके लिये आवेदन किया था और ६० का चयन किया गया है. इसमे चार गुजरात से है. सा है कि यह गुजराती युवाओं के लिये एक बड़ी उपलब्धी है. विशेषकर इसलिये क्योकी गुजरात के युवा इस प्रकार की अत्यन्त स्पर्धात्मक परिक्षाओं मे कम ही भाग लेते हैं.
प्रत्येक युवा को उसकी पढ़ाई, वहां रहना और खाना पीना सब मुफ्त होग और इस पर लगभग ४० लाख रुपये का खर्च होगा जो ब्रिटेन सरकार देगी. युवाओं का चयन तीन स्तरीय प्रक्रिया के अधार पर हुआ. गुजरात से दो युवकों और दो युवतियों का चयन हुआ है.
अंकिता उपध्याय और ध्रुति बाबरिया इन दोनो छात्राओं को क्लीनीकल एम्ब्र्योलोजी के अध्ययन के लिये स्कोलरशिप मिली है और प्रियंक हीरानी को एनेलोग एंड डिजीटल सरकिट में और कमीर कोठारी को फाइनेंनशियल इकोनोमिक्स मे अभ्यास के लिये स्कोलरशिप मिली है.

Friday, August 24, 2012

मीडिया पर मोढवाडिया चले मोदी चाल , TV9 पर बैन

कांग्रेस अध्यक्ष अर्जुन मोढवाडिया ने आज चैनल TV9 ब्लैकलिस्ट कर दिया. चैनल के कैमरामैन और रिपोर्टर को प्रेस कांफ्रेंस से बाहर निकल जाने को कहा. बाद मे कांग्रेस ने एक कार्यालय आदेश जारी कर पूरे प्रदेश मे TV9 को किसी भी प्रकार की जानकारी देने के लिये भी कहा. उल्लेखनीय है कि मीडिया से पंगा लेने के लिये गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी काफी विवादस्पद रहते हैं.
बाद में कांग्रेस के प्रवक्ता जयन्तीलाल परमार द्वारा जारी आदेश मे चैनल TV9 पर कांग्रेस विरोधी समाचार प्रसारित करने का आरोप लगाया है और उसे मोदी चैनल कहा गया है. पार्टी के सभी गुजरात से चुने गये मंत्री, सांसद, विधायक और अन्य नेताओं को कहा गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष अर्जुन मोढवाडिया का निर्देश है कि चैनल TV9 के किसी भी कार्यक्रम मे तो भाग लिया जाये और उसे बुलाया भी जाये.
पार्टी ने चैनल की मैनेजमेंट को भी कहा है कि वो कांग्रेस के किसी भी कार्यक्रम मे उसके कैमरामैन और रिपोर्टर को भेजे. अन्यथा उन्हे शान्तीपूर्वक बाहर चले जाने को कहा जायेगा.
परमार ने कहा कि चैनल TV9 ने भाजपा के साथ मिल कर एक षडयंत्र रचा जिसमे भाजपा के कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस की लोकप्रिय “घर नु घर” योजना के फार्म भर उन्हे सदक पर डाल दिया. इससे यह बताने की कोशिश की गई कि कांग्रेस की योजना लोगो को उल्लू बनाने की योजना है. पार्टी इसके बारे मे गंभीर नही है.
जयन्तीलाल परमार ने कहा कि पिछले काफी समय से TV9 कांग्रेस विरोधी समाचार बता रही है और ८० प्रतिशत समाचार मोदी की तारीफ के ही होते हैं. “घर नु घर” योजना की पूरे देश के मीडिया ने तारीफ की, पर TV9 ने नेगेटिव समाचारो के महत्व देते हुए दिन चार दिन तक केवल खराब समाचारों को ही बार बार प्रसारित किया.
“घर नु घर” योजना मे कांग्रेस ने १५९ शहरो मे लोगो को सस्ते दरों पर घर देने का वाद किया. शर्त केवल यह है कि कांग्रेस सत्ता मे आनी चाहिये. राज्य मे इस वर्ष विधान सभा चुनाव हैं. काम्ग्रेस की यह योजना लोगो मे इतनी लोकप्रिय हो गई कि जगह जगह लोगो की योजना के फार्म लेने की कतारें लगने लगी और व्यवस्था बनाये रखने के लिये हर जगह पुलिस को तैनात करना पडा.

साफ़ है की इन लम्बी कतारों में मोढवाडिया जी और अन्य कांग्रेसी नेताओं को गांधीनगर का ब्लोक नम्बर एक साफ़ दिखलाई दे रहा है . ऐसे में TV9 के सीन होरर फिल्म के सीन जैसे दिखलाई देते हैं . कौन अपने सपने तोड़ने वाले को रखेगा?  मोढवाडिया जी को गुस्सा नहीं आयेगा तो और क्या होगा !!!!

Thursday, August 23, 2012

मोदीजी को भी महंगाई सताई


अपने मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदीजी महंगाई पर कांग्रेस पर वार ऐसे ही नही करते. वास्तव मे महंगाई उन्हें काफी सता रही है. अब देखिये बुधवारी मे उन्हे अपने साथी मंत्रियों को नाश्ता कराना पडता है. बुध्वारी यानी मंत्रीमंडल की बैठक का दिन. हमारे देश की अतिथी देवो भव की भावना के देक्श्ते हुए कोइ भी मुलाकात चाय नाश्ते के बगैर मुलाकात ही कैसी.
पर इस नाश्ते के लिये पैसे तो देने पडते हैं सरकारी तिजोरी से. उसके लिये सरकारी आदेश भी जरूरी है. नया आदेश निकला है कि अब सरकारी मीटिंग मे एक प्लेट का दाम होगा १८० रुपये. हाल मे यह दाम है ७५ रुपये. अर्थात दाम मे दो गुना से भी अधिक की बढोतरी.
फिलहाल राज्य मे सूखे की स्तिथी को देखते हुए अगर बुधवारी ओफ व्रतवारी बना देते तो एक साथ दो काम हो जाते. एक नये अंदाज के लिये पहली बार के टाईटल वाले समाचार बन जाते और खर्चा भी कम हो जाता. पर मोदीजी तो मोदीजी है, उन्हे कौन भांप सकता है. कब क्या कर डाले ये या तो मोदीजी जाने या राम जाने !!!!

अहमदाबाद में सभी मतदाताओं को फोटो पहचान पत्र


अहमदाबाद शहर और जिला के सभी मतदाता इस विधान सभा चुनाव में फोटो पहचान पत्र से लैस होंगे. अहमदाबाद के कलेक्टर विजय नेहरा का कहना है कि पूरे देश मे अहमदाबाद शायद पहला जिला होगा जहां सभी मतदाताऑ के पास विधान सभा चुनाव में फोटो पहचान पत्र होंगे.
यह कार्य छोटा नही है. ४५ लाख से अधिक रजिस्टर्ड मतदाता जो २१ विधान सभा चुनाव मतक्षेत्रो में फैले हुए हैं. उनका कहना है कि जिला प्रशासन के पस्स सभी ४५१४६०७ रजिस्टर्ड मतदाताओ के फोटो हैं. अर्थात एक भी मतदाता ऐसा नही है जिसका फोटो जिला प्रशासन के पास न हो.
इसमे दो लाख मतदात ऐसे हैं जिनके पास फोटो पहचान पत्र नही थे. इन सभी को सितम्बर के अंत तक मे पहचान पत्र मिल जायेंगे, नेहरा ने कहा. बडे शहरों मे मतदाताओ की उदासीनता देखते हुए भी यह एक बडी उपलब्धी है. ५,००० बूथ लेवल अधिकारी इस कार्य मे जुट गये थे.
अधिकारी बिना फोटो वाले मतदातओं के घर एक से अधिक बार गये तभी यह काम पूरा हुअ, नेहरा ने कहा. कई किस्सों मे तो मतदाताओं ने इन अधीकारिओं को उट पटांग बोला भी और फोटो न देने के बहाने भी बनाये. की किस्सों मे तो अधीकारिओं ने खुद ही फोटो खींच डाले. उन्होने पत्रकारो को अधीकारिओ के तस्वीर लेते हुए फोटो भी दिखाये.
इस वर्ष शुरु किये गये विशेष अभियान मे ६५,००० दुप्लिकेट पहचान पत्र भी पकडे गये.
नेहरा ने कहा कि २००७ के चुनाव मे १२ लाख से अधिक मतदातओं के पास फोटो पहचान पत्र नही थे. इस बार एक भी मतदाता फोटो पहचान पत्र  बिना नही होगा.
Post this story to: Del.icio.us | Digg | Reddit | Stumbleupon