Followers

Showing posts with label चुनाव प्रचार. Show all posts
Showing posts with label चुनाव प्रचार. Show all posts

Thursday, August 30, 2012

गुजरात में CNG चलित प्रचार युद्ध

पिछले कई महिनों से गुजरात मे चुनावी माहोल जम गया है. शुरूआत मे तो यह कांग्रेस और भाजपा के बीच ही था. अब केशू बापा की गुजरात परिवर्तन पार्टी ने रंगत और जमा दी है.
महंगा पेट्रोल और गैस काफी ज्वलंत मुद्दा है. कांग्रेस और गुजरात परिवर्तन पार्टी दोनो ने ही मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को कोसते हुए कहा है कि अगर वो सत्ता मे आये तो पेट्रोल और गैस दोनो को ही सस्ता कर देंगें. उनका दावा है कि गुजरात मे पेट्रोल और गैस के महंगे होने का कारण है मूल्य वर्धित टैक्स का महत्तम होना.
इसमे कांग्रेस तो गुजरात परिवर्तन पार्टी से एक कदम आगे है. कांग्रेस का तो यह भी कहना है कि केन्द्र से मिलने वाली सस्ती गैस को मोदीजी उनके दोस्त अदाणी को देते हैं और अदाणी उसे मंहगे दाम पर गुजरात के लोगों को बेचता है.
मोदीजी का कहना है कि केन्द्र उन्हे महंगी गैस देता है. यह बात अलग है कि यह मुद्दा वे और उनके वकील मित्र अरुण जेटली आज तक सिद्ध नही कर पाये हैं. पर VAT के मुद्दे पर तो उनकी जानकारी जोरदार है.
आज अखबारों मे बड़े बड़े विज्ञापनों मे मोदीजी ने सिद्ध कर दिया है कि आंध्रप्रदेश मे सरकार की HPCL ने CNG के भाव नही बढाएं हैं पर गुजरात मे बढा दिये हैं. यही नहीं कांग्रेस शासित आंध्रप्रदेश और अन्य कई राज्यों मे VAT का दर गुजरात की टक्कर का है! २०० से मी का विज्ञापन इतना ध्यानाकर्षक है कि जिसने कांग्रेस और गुजरात परिवर्तन पार्टी के निवेदन नहीं पढ़े हैं वो भी इस मुद्दे से वाकिफ हो रहे हैं.
इसे कहते हैं चुनावी चाल !!!

Thursday, July 12, 2007

शेखावतजी का गुजरात में टेलीफ़ोन चुनाव प्रचार

आजकल राष्‍ट्रपति पद के लिये अपने भैरोसिंह शेखावतजी का प्रचार गुजरात में जोर शोर से चल रहा है। छोटे छोटे बच्‍चों को भी मालूम पड गया है कि शेखावतजी राष्‍ट्रपति पद का चुनाव लड रहे हैं।
वो किस दल से हैं वो किसी को नहीं मालूम। हां वो उपराष्‍ट्रपति पद पर तो भगवा कमल के रुप में ही खिले थे। रविवार को अपने आडवाणीजी और सुष्‍मा दीदी उनका प्रचार करने आए थे। उनके भाजपा के विधायक ही अब अन्‍तर आत्‍मा की आवाज पर वोट डालने की बात कर रहे हैं। भाजपाई इस अन्‍तरआत्‍मा की आवाज को क्रोस वोटिंग समझ रहे हैं।
खैर अपने शेखावतजी कोई चान्‍स नहीं लेना चाहते। आडवाणी वगैरह का क्‍या भरोसा? चुनाव में खडा करवा दिया और बाद में कहा कि ये तो निर्दलीय। बेचारों ने पूरी जिन्‍दगी भगवा ओढा और वो भी पार्टी पोलिटिक्‍स में छीन लिया अपनों ने ही।
तो उन्‍होंने खुद का प्रचार खुद करना शुरु किया है। कांग्रेस के कड़ी के विधायक बलदेवजी ठाकोर का कहना है कि शेखावतजी ने उन्‍हें खुद फ़ोन कर कहा कि ठाकोर उन्‍हें मत दें।
ठाकोरजी का कहना है कि शेखावतजी को उन्‍होंने बता दिया कि वे तो प्रतिभाजी को मत देंगे। आखिर पार्टी के वफ़ादार जो ठहरे। उधर से, ठाकोर का कहना है, शेखावत बोले प्रतिभा तो बेकार है। मैं तुम्‍हारा काम करुंगा। सही बात है, भारत में हर सरकारी काम राष्‍ट्रपति के नाम पर ही तो होता है। ठाकोर ने मोबाईल में शेखावत का फ़ोन नं ०११२३०२२३२१ स्‍टोर भी कर लिया है।
अपने दाढी वाले विपक्ष के नेता अर्जुनभाई ने ठाकोर-शेखावत संवाद मीडिया के सामने रखते हुए कहा कि शेखावतजी तो यह बहुत गलत कर रहे हैं। पहले कुर्सी छोडे फ़िर कुर्सी के लिये प्रचार करें।
Post this story to: Del.icio.us | Digg | Reddit | Stumbleupon