Thursday, December 6, 2007

मोदी के विकासवाद का हिन्दू चेहरा

अपने मोदीजी ने इस बार चुनाव मैदान मे विकास का नारा लगाया। पूरे देश मे उनके समर्थकों ने कहा कि विकासवाद और राष्ट्रवाद ही मोदीजी का पर्याय है। वे देश की शक्ती हैं यह नारा लगने लगा। खैर अब पूरी दुनिया को मालूम पड गया है की मोदीजी का विकासवाद उनके हिन्दुवाद का ही स्वरूप है। अब वो सोहराबुद्दीन को मारने की ही बात कर रहे हैं ।

आज पूरे देश मे चर्चा है कि मोदीजी ने कितनी महिलाऒ को टिकट दी है। उन्होने कितने नये चेहरों को शामिल किया है। पर क्या किसी ने गौर किया है कि एक भी मुसलमान को टिकट नही दी गई है। गुजरात मे १३ प्रतिशत से अधिक मुसलमान हैं। १८२ बैठके है । २००२ में भी एक भी मुसल्मान को टिकट नही दी गई थी। क्या उसे एक भी उम्मीदवार नही मिल रहा है। आज हरिजनो और पिछडो को टिकट दे पार्टी यह जाहिर कर रही है की वह कितना समतोल विकास कर रही है।

क्या हम राज्य के १३ प्रतिशत नागरिकों को नजर अंदाज कर राज्य का विकास कर सकते हैं ? क्या मोदीजी यह जताना चाहते हैं कि मुसलमानों को जो मिले जैसे मिले उससे ही संतोश कर लेना चाहिये क्योकि गुजरात हिन्दु राष्ट्र है!!!!

2 comments:

  1. जो संगठन में रह कर काम करे उसे टिकीट मिलता है, जबरदस्ती पकड़ पकड़ कर नहीं दिये जाते. मुस्लमान पहले पार्टी से जुड़े तो सही.

    ReplyDelete
  2. अगर किसी मुस्लिम को टिकट दे दिया होता तो आप फरमाते कि एकाद मुसलमान को टिकट देकर १३% मुसलमान वोट बैंक को हथियाने की मोदी की कोशिश...
    बढ़िया है चित भी मेरी और पट भी :)
    ॥दस्तक॥
    गीतों की महफिल

    ReplyDelete